1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तानी हैकरों ने नोएडा में प्रबंधन संस्थान की वेबसाइट हैक की

पाकिस्तानी हैकरों ने नोएडा में प्रबंधन संस्थान की वेबसाइट हैक की

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 07, 2016 11:40 am IST,  Updated : Jul 07, 2016 11:40 am IST

देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एक प्रबंधन संस्थान की वेबसाइट हैकरों ने हैक कर ली।

Website Hacked
- India TV Hindi
Website Hacked

नोएडा: देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एक प्रबंधन संस्थान की वेबसाइट हैकरों ने हैक कर ली। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के स्कूल ऑफ लॉ, डिजाइन एंड इनोवेशन एकेडमी की वेबसाइट हैक कर ली गई। इस पर पाकिस्तान के झंडे के साथ-साथ एक अन्य झंडा भी नजर आ रहा है, जो चीनी ध्वज जैसा प्रतीत होता है।

अब तक की जांच से इसका खुलासा हुआ है कि वेबसाइट सोमवार रात हैक की गई। हैकरों ने इस पर 'पाकिस्तानी हैकर्स द्वारा हैक' भी लिखा है। अधिकारियों के अनुसार, हैकरों ने भारत के बारे में कई भद्दी टिप्पणियां भी की हैं। वेबसाइट फिलहाल ऑफलाइन है। सर्किल ऑफिसर अरविंद यादव ने बताया कि इस मामले में एक एफआईआर दर्ज कराया गया है और साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत