1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में पाक की ओर से पत्थरबाजी, लगे भारत विरोधी नारे

वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में पाक की ओर से पत्थरबाजी, लगे भारत विरोधी नारे

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 02, 2016 10:55 pm IST,  Updated : Oct 02, 2016 10:55 pm IST

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। भारत-पाकिस्तान की वाघा-अटारी बॉर्डर पर हर दिन होने वाले बीटिंग रिट्रीट के दौरान पाकिस्तानी दर्शकों की तरफ से रविवार को पत्थर

wagah border- India TV Hindi
wagah border

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। भारत-पाकिस्तान की वाघा-अटारी बॉर्डर पर हर दिन होने वाले बीटिंग रिट्रीट के दौरान पाकिस्तानी दर्शकों की तरफ से रविवार को पत्थर फेंके गए और कश्मीर के समर्थन में नारे लगाए गए।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

मिली जानकारी के मुताबिक एकाध पत्थर भारतीय पक्ष में बैठे कुछ लोगों को लगे हैं, पर किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। घटना के तुरंत बाद भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच पाकिस्तान के दर्शकों के व्यवहार को लेकर फ्लैग मीटिंग हुई।

भारत के 'सर्जिकल स्ट्राइक' के दावों के बाद से ही बीटिंग रिट्रीट के दौरान भारत ने लोगों के शामिल होने पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन रविवार को करीब 150 लोगों को बैठने की अनुमति दी गई थी।

शाम करीब सवा 5 बजे जब बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम शुरु हुआ तो पाकिस्तान की तरफ बैठे कुछ दर्शकों ने भारत की तरफ वीआईपी गैलरी में बैठे लोगों पर पत्थर फेंके। हालांकि इसमें किसी को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत