1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पेट्रोल 89 पैसे और डीजल 86 पैसे प्रति लीटर महंगा, नई दरें आधी रात से होंगी लागू

पेट्रोल 89 पैसे और डीजल 86 पैसे प्रति लीटर महंगा, नई दरें आधी रात से होंगी लागू

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 05, 2016 09:57 pm IST,  Updated : Nov 05, 2016 10:04 pm IST

नई दिल्ली: तेल कंपनियों ने पेट्रोल का दाम 89 पैसे और डीजल का 86 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिया है। पेट्रोल का दाम सितंबर के बाद छठी बार और डीजल का दाम एक माह में

petrol- India TV Hindi
petrol

नई दिल्ली: तेल कंपनियों ने पेट्रोल का दाम 89 पैसे और डीजल का 86 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिया है। पेट्रोल का दाम सितंबर के बाद छठी बार और डीजल का दाम एक माह में तीसरी बार बढ़ा है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कार्पोरेशन (आईओसी) ने इस वृद्धि की घोषणा की है। नए दाम आज मध्यरात्रि से प्रभावी होंगे। मूल्यवृद्धि में स्थानीय बिक्री कर अथवा वैट अलग से जुड़ेगा।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

दिल्ली में आज मध्यरात्रि से वैट सहित पेट्रोल का दाम 1.17 रुपये बढ़कर 67.62 रुपये लीटर हो जायेगा। इसी प्रकार डीजल का दाम वैट सहित 1.03 रपये बढ़कर 56.41 रुपये लीटर होगा। अब तक डीजल 55.38 रुपये लीटर पर बिक रहा था। इस साल एक सितंबर के बाद पेट्रोल के दाम में यह छठी वृद्धि है।

इससे पहले 16 अक्तूबर को इसमें 1.73 रुपये लीटर की वृद्धि की गई थी। आज की वृद्धि सहित एक सितंबर से पेट्रोल का दाम 7.53 रुपये लीटर बढ़ चुका है। डीजल में पिछले एक माह में यह तीसरी वृद्धि है। इससे पहले 16 अक्तूबर को 2.77 रुपये लीटर दाम बढ़ा था। तीन बार में कुल मिलाकर 3.90 रुपये लीटर की वृद्धि हो

चुकी है।

इंडियन ऑयल ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा है, पेट्रोल और डीजल के अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम के मौजूदा स्तर और रुपया-डॉलर की विनिमय दर में आये उतार-चढ़ाव को देखते हुए दाम बढ़ाना पड़ा। दाम में संशोधन के साथ वृद्धि प्रभाव को उपभोक्ता तक पहुंचा दिया गया है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम और रुपया-डॉलर विनिमय दर पर नजर रखेगी। जब भी जरूरत होगी इस के अनुरूप भविष्य में भी दाम
में बदलाव करती रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत