1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. साल 2017 में Facebook पर सबसे ज्यादा चर्चित सांसद रहे मोदी और तेंदुलकर

साल 2017 में Facebook पर सबसे ज्यादा चर्चित सांसद रहे मोदी और तेंदुलकर

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 03, 2018 08:05 pm IST,  Updated : Jan 03, 2018 08:05 pm IST

फेसबुक ने एक बयान में कहा है कि यह रैंकिंग 2017 में कुल प्रतिक्रियाओं, शेयर व टिप्पणियों पर आधारित है...

sachin tendulkar and narendra modi- India TV Hindi
sachin tendulkar and narendra modi

नई दिल्ली: सोशल मीडिया नेटवर्क फेसबुक पर बीते साल सबसे लोकप्रिय संसद सदस्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर शामिल रहे। फेसबुक ने एक बयान में कहा है कि यह रैंकिंग 2017 में कुल प्रतिक्रियाओं, शेयर व टिप्पणियों पर आधारित है।

इस सूची में अन्य प्रमुख नामों में आर के सिन्हा, अमित शाह, असदुद्दीन ओवैसी व भगवंत मान है। जहां तक निकायों का सवाल है तो पीएमओ इंडिया बीते साल फेसबुक पर चर्चित रहा। इसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आते हैं। मंत्रालयों में विदेश मंत्रालय शीर्ष पर रहा।

पीएमओ इंडिया के फेसबुक पेज से 1.374 करोड़ फॉलोवर जुड़े हैं तो राष्ट्रपति कोविंद के पेज से 48.8 लाख फॉलोवर हैं। फर्म के बयान में कहा गया है कि राज्य सरकारों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे लोकप्रिय नेता रहे। वसुंधरा राजे दूसरे स्थान पर रही।

इस मंच पर राजनी​तिक दलों में लोकप्रियता के लिहाज से भाजपा पहले स्थान पर रही। उसके बाद आम आदमी पार्टी दूसरे व कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत