1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी के भाई प्रहलाद मोदी ने कहा, 'नोटबंदी से सभी खुश हैं'

PM मोदी के भाई प्रहलाद मोदी ने कहा, 'नोटबंदी से सभी खुश हैं'

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 26, 2016 08:58 pm IST,  Updated : Nov 26, 2016 08:58 pm IST

हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रहलाद मोदी ने 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बंद करने के केंद्र सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए आज कहा कि नोटबंदी से सभी खुश

pm modi- India TV Hindi
pm modi

हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रहलाद मोदी ने 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बंद करने के केंद्र सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए आज कहा कि नोटबंदी से सभी खुश हैं। (देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

प्रहलाद ने यह टिप्पणी उस वक्त की जब वह यहां ऐतिहासिक चारमीनार से सटे भाग्यलक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना करने आए थे।

नोटबंदी के बारे में पूछे जाने पर प्रहलाद ने पत्रकारों को बताया, हैदराबादी लोगों के चेहरे देखने के बाद ऐसा नहीं लगता कि नोटबंदी के कारण उन्हें किसी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हर कोई खुश है।

शहर में कुछ ऐतिहासिक पर्यटक स्थलों की सैर कर चुके प्रहलाद ने कहा, मैं यहां भाग्यलक्ष्मी माता के दर्शन और देवी का आशीर्वाद लेने आया हूं। मैंने देश में सभी की बेहतरी की प्रार्थना की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत