1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इलाहाबाद: PM ने आजाद को दी श्रद्धांजलि, BJP नेताओं ने लगाई संगम में डुबकी

इलाहाबाद: PM ने आजाद को दी श्रद्धांजलि, BJP नेताओं ने लगाई संगम में डुबकी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 13, 2016 12:35 pm IST,  Updated : Jun 13, 2016 01:05 pm IST

इलाहाबाद: यूपी के इलाहाबाद में चल रही बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चंद्रशेखर आजाद पार्क गए। जहां पर उन्होंने चंद्रशेखर आजाद पार्क में आजाद की प्रतिमा

narendra modi- India TV Hindi
narendra modi

इलाहाबाद: यूपी के इलाहाबाद में चल रही बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चंद्रशेखर आजाद पार्क गए। जहां पर उन्होंने चंद्रशेखर आजाद पार्क में आजाद की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए और उनको श्रद्धांजलि दी।

पीएम मोदी सुबह-सुबह ही आजाद पार्क पहुंचे थे। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उनको नमन किया। पीएम मोदी ने तस्वीरें ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

इससे पहले बीजेपी कार्यकारिणी बैठक में पहुंचे बीजेपी के सभी नेताओं ने संगम में जाकर डुबकी लगाई। कानून मंत्री सदानंद गौड़ा ने सोमवार को संगम में डुबकी लगाई। इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि यहां पहले भी आया हूं, लेकिन पहले ऐसा नहीं था। अब लगता है कि संगम की तस्वीर बदल गई है। यहां पहले संगम घाट गंदगी से पटा होता था।

गौड़ा के अलावा यहां हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और गोवा के सीएम लक्ष्मीकांत पार्सेकर भी संगम में डुबकी लगाने पहुंचे। मंत्रियों और हरियाणा के सीएम के संगम घाट पर पहुंचने पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए थे।

बता दें कि इलाहाबाद में चल रही बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज दूसरा और आखिरी दिन है। आज पार्टी की तरफ से कई राजनीतिक प्रस्ताव पेश किए जा सकते हैं। बैठक के दूसरे दिन भी चर्चा अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा की रणनीति पर ही फोकस रहने की उम्मीद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत