1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री मोदी दो अप्रैल को जम्मू कश्मीर में भारत के सबसे लंबे सड़क सुरंग मार्ग का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी दो अप्रैल को जम्मू कश्मीर में भारत के सबसे लंबे सड़क सुरंग मार्ग का उद्घाटन करेंगे

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 22, 2017 02:19 pm IST,  Updated : Mar 22, 2017 02:19 pm IST

जम्मू: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने भारत के सबसे लंबे सुरंग मार्ग को दो अप्रैल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस सुरंग मार्ग से जम्मू और श्रीनगर के बीच की दूरी करीब

Chenani-Nashri-tunnel- India TV Hindi
Chenani-Nashri-tunnel

जम्मू: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने भारत के सबसे लंबे सुरंग मार्ग को दो अप्रैल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस सुरंग मार्ग से जम्मू और श्रीनगर के बीच की दूरी करीब 30 किलोमीटर कम हो जाएगी। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जीतेन्द्र सिंह ने आज बताया, प्रधानमंत्री दो अप्रैल को जम्मू कश्मीर राजमार्ग पर चेनानी-नशरी सुरंग मार्ग का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि यह सुरंग मार्ग राष्ट्र को समर्पित करने के बाद मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि राजमार्ग पर 286 किलोमीटर लंबी चार लेन वाली परियोजना का हिस्सा 9.2 किलोमीटर लंबी दोहरी ट्यूब सुरंग पर 23 मई 2011 को काम शुरू हुआ। 3,720 करोड़ रूपये की लागत वाला यह सुरंग मार्ग निचली हिमालय पर्वत श्रृंखला में बनाया गया है। यह सुरंग 1200 मीटर की उंचाई पर स्थित है। यह भारत का पहला ऐसा मार्ग होगा जो विश्व स्तरीय समेकित सुरंग नियंत्रण प्रणाली से लैस होगा और जिसमें हवा के आवागमन, अग्निशमन, सिग्नल, संचार और बिजली की व्यवस्था स्वचालित तरीके से काम करेगी।

इस मार्ग से राज्य की दो राजधानियों जम्मू और श्रीनगर के बीच सफर में ढाई घंटे कम समय लगेगा। उन्होंने बताया कि सड़क मार्ग से चेनानी और नशरी के बीच की दूरी 41 किलोमीटर के बजाय अब 10.9 किलोमीटर रह जाएगी। प्रधानमंत्री के औपचारिक उद्घाटन के बाद आईएलएंडएफएस सुरंग परियोजना भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिरण :एनएचएआई: को सौंप देगी। आईएलएंडएफएस के परियोजना निदेशक जे एस राठौड़ ने बताया, नौ मार्च और 15 मार्च के बीच इस मार्ग का व्यस्त समय और सामान्य समय के दौरान सफलतापूर्वक औपचारिक परीक्षण किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत