1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार के गया में टहलने निकले थाना प्रभारी की गोली मारकर हत्या

बिहार के गया में टहलने निकले थाना प्रभारी की गोली मारकर हत्या

 Written By: IANS
 Published : Oct 03, 2016 03:18 pm IST,  Updated : Oct 03, 2016 03:18 pm IST

बिहार के नक्सल प्रभावित गया जिले में अज्ञात अपराधियों ने सोमवार को कोठी क्षेत्र के थाना प्रभारी की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।

Police Officer Shot Dead.- India TV Hindi
Police Officer Shot Dead.

गया: बिहार के नक्सल प्रभावित गया जिले में अज्ञात अपराधियों ने सोमवार को कोठी क्षेत्र के थाना प्रभारी की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, कोठी के थाना प्रभारी कयामुद्दीन अंसारी सुबह टहलने निकले थे तभी थाना से कुछ ही दूरी पर एक बाइक पर सवार 3 अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस सूत्रों का मानना है कि गोली मारने के बाद अपराधियों ने थाना प्रभारी पर चाकू से भी वार किया। गया के पुलिस अधीक्षक (नगर) अवकाश कुमार ने बताया कि इमामगंज के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) नंद किशोर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं तथा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने इस घटना में प्रथम दृष्टया नक्सलियों का हाथ होने से इनकार करते हुए आशंका जताई कि स्थानीय गिरोह ने ही इस घटना को अंजाम दिया।

दारोगा कयामुद्दीन अंसारी बिहार के औरंगाबाद जिले में स्थित अलीनगर के रहने वाले थे। उल्लेखनीय है कि बीते 24 सितंबर को पटना जिले के फतुहा रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर अपराधियों ने नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाने में तैनात सहायक पुलिस निरीक्षक रामराज चौधरी की गोली मार कर हत्या कर दी थी और उनके सर्विस रिवाल्वर व कारतूस लूटकर फरार हो गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत