नई दिल्ली: पंजाब में आम आदमी पार्टी के संयोजक रहे गुरप्रीत सिंह घुग्गी ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। घुग्गी ने भगवंत मान को पंजाब में आम आदमी पार्टी का संयोजक बनाए जाने के फैसले के खिलाफ इस्तीफा दिया है।
विधानसभा चुनाव के दौरान गुरप्रीत घुग्गी ही पंजाब में आम आदमी पार्टी के संयोजक थे। लेकिन भगवंत मान को पंजाब का संयोजक नियुक्त किए जाने के फैसले से नाराज होकर उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
गुरप्रीत घुग्गी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक महीने में पांच-पांच बार यहां आते थे, लोगों से मिलते थे और फैसले लेते थे। लेकिन इस बार बिना लोगों से राय मशविरा लिए उन्होंने जो फैसला लिया है उससे लोगों को धोखा महसूस हो रहा है।
आपको बता दें कि दिल्ली में कपिल मिश्रा के आरोपों के बाद से ही पार्टी मुसीबत में घिरी हुई है। हर दिन कपिल मिश्रा आम आदमी पार्टी के अंदर के भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे हैं। ठीक ऐसे समय में पंजाब से गुरप्रीत घुग्गी के इस्तीफे ने पार्टी को नई मुश्किलों में डाल दिया है।
ये भी पढ़ें: क्या होता है महिलाओं में ख़तना-प्रथा? रोकने के लिये सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला....
ये हैं भारत के Top 5 ‘चोर बाजार’, यहां मिलता हैं सब कुछ
ये हैं भारत के सबसे महंगे स्कूल, फीस जानकर उड़ जाएंगे आपके होश....