1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई में चार अवैध डांस बारों पर छापेमारी, 62 महिलाएं छुड़ाई गईं, 80 गिरफ्तार

मुंबई में चार अवैध डांस बारों पर छापेमारी, 62 महिलाएं छुड़ाई गईं, 80 गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : May 20, 2016 03:59 pm IST,  Updated : May 20, 2016 04:01 pm IST

मुंबई: मुंबई पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति के चलाये जा रहे चार डांस बारों पर छापामारी की है और वहां से 62 महिलाओं को मुक्त कराया जबकि 80 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस

dance bar- India TV Hindi
dance bar

मुंबई: मुंबई पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति के चलाये जा रहे चार डांस बारों पर छापामारी की है और वहां से 62 महिलाओं को मुक्त कराया जबकि 80 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आज बताया कि पुलिस के सोशल सर्विस ब्रांच (SSB) ने दक्षिण मुंबई के दो, पश्चिमी उपनगर अंधेरी में एक और पूर्वी उपनगर के घाटकोपर में एक बार में छापामारी की।

कल शाम शुरू किया गया छापामारी अभियान आज तड़के तक जारी था। इस छापेमारी के बाद कुछ ग्राहकों और बार के कर्मियों सहित 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्हें आज एक अदालत में पेश किया जाएगा जहां से पुलिस उनके रिमांड की मांग करेगी। चार बारों से मुक्त करायी गयी महिलाओं को बाद में छोड़ दिया गया।

पुलिस ने बताया कि दक्षिण मुंबई के डीबी मार्ग के एक बार से पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया और 12 महिलाओं को मुक्त कराया जबकि अंधेरी में एक अन्य बार से 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 17 महिलाओं को रिहा कराया गया। घाटकोपर के बार में छापेमारी के दौरान एसएसबी के जवानों ने 19 लोगों को गिरफ्तार किया और 27 महिलाओं को मुक्त कराया।

पुलिस ने बताया कि इसके अलावा नागपाडा पुलिस और एसएसबी की एक संयुक्त कार्रवाई में कल देर रात दक्षिण मुंबई के एक बार से 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया और छह महिलाओं को मुक्त कराया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत