1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी में अगले 24 घंटे में बारिश के आसार,बिहार में छाई बदली

यूपी में अगले 24 घंटे में बारिश के आसार,बिहार में छाई बदली

 Written By: IANS
 Published : Apr 21, 2017 10:30 am IST,  Updated : Apr 21, 2017 10:31 am IST

यूपी की राजधानी लखनऊ व आसपास के राज्यों में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। लेकिन, मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर तेज हवाए चलने और बूंदाबादी होने के आसार हैं।

weather
- India TV Hindi
weather

उत्तर प्रदेश:यूपी की राजधानी लखनऊ व आसपास के राज्यों में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। लेकिन, मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर तेज हवाए चलने और बूंदाबादी होने के आसार हैं। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी। हालांकि शाम तक कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलेंगी और बूंदाबांदी हो सकती है। बूंदाबांदी होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज होगी और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। 

ये भी पढ़ें

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 20.1 डिग्री, बनारस का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 23.2 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तो वही बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को भी हल्के बादल छाए हुए हैं। राज्य के कई क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है। 

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 22.8 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 21.5 डिग्री सेल्सियस और गया का 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 28.8 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 25.6 डिग्री सेल्सियस और गया का 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत