नई दिल्ली: देश में चारों और पानी के सैलाब के कारण कई जिंदगी दांव में लगी हैं। चारों और उफनती लहरों के बीच जिंदगी का जंग, पानी के उफान में बेबस की जंग। इन्ही में से एक वीडियो सामने आया। जिससे एक बुजुर्ग रस्सी के सहारे लहरों से तो थोड़ी देर तो लड़ता है, लेकिन अचानक उसके हाथ से रस्सी छूट जाती है। और वह बुजुर्ग लहरों में कही खो जाता हैं।
ये भी पढ़े-
- 25 को बचाते-बचाते बह गया जांबाज, कल थी सगाई
- NIA को बड़ी कामयाबी, IS के हैदराबाद मॉड्यूल के दो प्रमुख सदस्य गिरफ्तार
राजस्थान के बारा जिले के हाइवे 27 में बना एक पुल का वीडियो सामने आया जिसमें एक बुजुर्ग बाढ़ के पानी में बह गए। गड़ावली नदीं के अचानक आई उफान में फंसे इन बुजुर्ग को बचाव के लिए रस्सी फेकी गई। जिसे बुजुर्ग ने काफी देर पकड़ी भी, लेकिन अचानक उनके हाथ से रस्सी फिसल गई।
इस शख्स को ढूढ़ने के लिए प्रशासन और रेस्क्यू की टीम आी है, लेकिन इस शख्स के बारे में अभी कुछ पता नहीं चला हैं। लोगों को इस बात का भरोसा है कि जो इंसान इतनी देर तक लहरों से लड़ सकता है। वो इतनी जल्दी हार नहीं मान सकता हैं।
देखे वीडियो-