नई दिल्ली: हर तरफ पानी है और सैलाब में जिंदगी जहां तहां फंसी है। लोगों को सैलाब से निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। जो कि एनडीआरएफ के ट्रेंड जवान हैं इनके पास मोटर बोट है। लाइफ जैकेट्स हैं और तैरने का लंबा अनुभव भी । इन जवानों को बाढ़ में आगे बढ़ने और लोगों को बचाने की ट्रेनिंग दी गई है ।
ये भी पढ़े-
- NIA को बड़ी कामयाबी, IS के हैदराबाद मॉड्यूल के दो प्रमुख सदस्य गिरफ्तार
- चाहते हैं 'सुल्तान' जैसी बॉडी, तो इन चीजों से बनाए दूरी
- बाढ़ की लहरों में कैसे छूटा जिंदगी का डोर, देखें Video
कई लोग ऐसे भी है जो इस सैलाब से दूर भाग रहे हैं लेकिन इसी सैलाब में कई लोगों ने अपनी जिंदगी को दांव पर लगाकर लोगों की जान बचाई, इन्ही में से एक हैं भोपाल में रहने वाला 22 साल का जाबांज दीपक साहू। जिसनें अपने परिवार को महफूज जगह पहुंचाने के बाद इलाके के 25 लोगों की जान बचाई।
लोगों को बचाते हुए वो जांबाज लड़का खुद लापता हो गया। एमपी सरकार ने उस लड़के को शहीद का दर्जा दिया है ।
इस वीडियो में हैं एक ऐसे शख्स की तस्वीर जो भोपाल के राजीव नगर के दीपक ने सैलाब आने पर 20 से ज्यादा लोगों की मदद की लेकिन इस दौरान वो खुद कब बह गया किसी को पता नहीं चला।
जानिए, कैसे अपनी जान में खेल बचाई 25 लोगो की जान
शनिवार को भोपाल के राजीव नगर में देर रात अचानक पानी भरने लगा। शनिवार की रात साढे तीन बजे से दीपक ने नाले के बढते पानी को देखते हुए कई लोगों को नींद से जगाया। नाले में डूबते लोगों को भी बहने से बचाया था। इसी दौरान एक बुढी मां को बचाने के दौरान दीपक नाले के पानी में बह गया।
अगली स्लाइड में पढ़े और