1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 25 को बचाते-बचाते बह गया जांबाज, कल थी सगाई

25 को बचाते-बचाते बह गया जांबाज, कल थी सगाई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 12, 2016 05:05 pm IST,  Updated : Jul 12, 2016 07:21 pm IST

भोपाल में रहने वाला 22 साल का जाबांज दीपक साहू। जिसनें अपने परिवार को महफूज जगह पहुंचाने के बाद इलाके के 25 लोगों की जान बचाई। लोगों को बचाते हुए वो जांबाज लड़का खुद लापता हो गया। एमपी सरकार ने उस लड़के को शहीद का दर्जा दिया है।

cm shivaraj singh chouhan
cm shivaraj singh chouhan

कल ही थी दीपक की सगाई, छाया मातम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कल उसके घर गये थे। कल ही दीपक की सगाई होना थी। राज्य सरकार ने दीपक को शहीद का दर्जा दिया है। साथ ही परिवार को पूरी मदद देने का भरोसा दिलाया है। राजीव के पिता के मुताबिक दीपक हमेशा से ऐसा कुछ करना चाहता था कि वो अपने मां बाप का नाम रोशन कर सके ।

दीपक के पिता ऑटो चलाते हैं और अब दीपक की शादी की तैयारी कर रहे थे, इलाके के लोगों ने दीपक की तलाश की तो नाले से काफी दूर उसका शव मिला। दीपक ने उस रात कई महिलाओं बुजुर्गों को महफूज जगह तक पहुंचाया था ।

मिला शहीद का दर्जा

जांबाज दीपक की हर तरफ तारीफ हो रही है सीएम ने खुद परिवार से मुलाकात की और दीपक को शहीद का दर्जा दिया।

देखे वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत