1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रेप पीड़िता के साथ सेल्फी पर बवाल, RCW की सदस्य को देना पड़ा इस्तीफा

रेप पीड़िता के साथ सेल्फी पर बवाल, RCW की सदस्य को देना पड़ा इस्तीफा

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 30, 2016 11:15 pm IST,  Updated : Jun 30, 2016 11:21 pm IST

जयपुर: राजस्थान राज्य महिला आयोग की उस सदस्य ने आज इस्तीफा दे दिया जिनकी बलात्कार पीड़ित महिला के साथ सेल्फी को लेकर विवाद उठ खड़ा हुआ था। आयोग से इस्तीफा देने वाली सदस्य सौम्या गुर्जर

selfie- India TV Hindi
selfie

जयपुर: राजस्थान राज्य महिला आयोग की उस सदस्य ने आज इस्तीफा दे दिया जिनकी बलात्कार पीड़ित महिला के साथ सेल्फी को लेकर विवाद उठ खड़ा हुआ था। आयोग से इस्तीफा देने वाली सदस्य सौम्या गुर्जर को तथा आयोग की अध्यक्ष को राष्ट्रीय महिला आयोग ने अत्यंत असंवेदनशील कृत्य के लिए फटकार लगाई और उन्हें सम्मन भी भेजा है।

सौम्या ने राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को अपना इस्तीफा सौंपा। गुर्जर और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने कल जयपुर उत्तर जिले में एक महिला पुलिस थाने में बलात्कार पीडि़ता से मुलाकात की थी और उसी दौरान गुर्जर ने उसके साथ सेल्फी ली थी।

अलवर निवासी 30 वर्षीय दुष्कर्म पीडिता ने दहेज के लिये 51,000 रूपये नहीं देने पर अपने पति और जेठ पर दुष्कर्म, अभद्र भाषा, उसके माथे और हाथ में अपशब्द गुदवाने का आरोप लगया है।

गुर्जर का कहना है मैं अपने रिकॉर्ड के लिए उसकी (पीडि़त की) फोटो ले रही थी लेकिन पीड़िता की दिलचस्पी कैमरे में थी। उसने मुझसे पूछा कि यह क्या है। मैंने उसे बताया कि यह कैमरा है। उसने मुझसे उसकी भी फोटो लेने को कहा। मैंने सामान्य तौर पर उसकी फोटो ली क्योंकि उसने कहा था। मैं उसके साथ सामान्य व्यवहार करने की कोशिश कर रही थी।

इस्तीफा देने के बाद गुर्जर शाम को संवाददाताओं से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने अपना पक्ष रखा है और वह कोई विवाद नहीं चाहतीं इसलिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत