1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजनाथ ने उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

राजनाथ ने उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 16, 2016 12:32 pm IST,  Updated : Aug 16, 2016 01:25 pm IST

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की मंगलवार को नई दिल्ली में उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने की। इसमें गृह सचिव राजीव महर्षि, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए)

rajnath singh- India TV Hindi
rajnath singh

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की मंगलवार को नई दिल्ली में उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने की। इसमें गृह सचिव राजीव महर्षि, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और खुफिया एजेंसियों रॉ और आईबी के प्रमुखों सहित शीर्ष सुरक्षा सलाहकारों ने हिस्सा लिया।

जानकारी के मुताबिक बैठक में खुफिया एजेंसी की ताज़ा रिपोर्ट पर चर्चा की गई। रिपोर्ट से ये खुलासा हुआ है कि पाक ISI और पाक आर्मी लश्कर के आतंकियों को आधुनिक हथियारों और तकनीकों से लैस करके भारत भेज रही है। लश्कर के आतंकी सीमा पर बने सेना के बंकर कैम्प्स के साथ साथ घाटी में मौजूद सुरक्षा हमले की वेडिओ रिकॉर्डिंग करके बड़े हमले की तैयारी में हैं। बैठक में इससे निपटने की तकनीक पर चर्चा हुई।

श्रीनगर के नौहट्टा में हुए आतंकी हमले के बाद ये बैठक है महत्त्वपूर्ण मानी जा रही थी।  सूत्रों का कहना है कि एनएसए बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरे सुरक्षा परिदृश्य से अवगत करा सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत