1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राज्यसभा चुनाव: सामने आए नतीजे, जाने किस राज्य से कौन पहुंचा उच्च सदन

राज्यसभा चुनाव: सामने आए नतीजे, जाने किस राज्य से कौन पहुंचा उच्च सदन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 11, 2016 09:01 pm IST,  Updated : Jun 11, 2016 09:01 pm IST

राज्यसभा की 27 सीटों के लिए हुए मतदान के नतीजे सामने आ चुके हैं। इन नतीजों में सबसे बड़ा उलटफेर निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा की जीत को माना जा रहा है।

Rajya Sabha
- India TV Hindi
Rajya Sabha

लखनऊ: राज्यसभा की 27 सीटों के लिए हुए मतदान के नतीजे सामने आ चुके हैं। इन नतीजों में सबसे बड़ा उलटफेर निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा की जीत को माना जा रहा है। गौरतलब है कि साल 2016 में राज्यसभा की 57 सीटें खाली हुई थीं, जिनमें से 30 सीटों पर उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया। जानिए किस राज्य से किसे मिला राज्यसभा का टिकट।  

राजस्थान में भाजपा का डंका:

राजस्थान में भाजपा ने चारों सीटें जीत ली हैं। केन्द्रीय मंत्री वैकेया नायडू, उत्तर प्रदेश के प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, डुंगरपुर राजघराने के पूर्व सदस्य हर्षवर्धन सिंह और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के सेवानिवृत प्रबंधक राम कुमार वर्मा को राज्यसभा का टिकट मिला है।

यूपी की 11 सीटों पर दिखा सपा का दम:

उत्तर प्रदेश में 11 सीटों के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में उतारे गए थे। सपा के सातों उम्मीदवारों ने जीत हासिल की जिनमें प्रमुख नाम बेनी प्रसाद वर्मा, संजय सेठ और सुखराम सिंह यादव है। बसपा ने भी सिर्फ दो उम्मीदवार मैदान में उतारे थे और दोनों जीत गए सतीश चंद्र मिश्रा और अशोक सिद्धार्थ। भाजपा से शिवप्रताप शुक्ला और कांग्रेस की तरफ से कपिल सिब्बल ने जीत हासिल की है।

MP: भाजपा के एमजे अकबर जीते, विवेक तन्खा भी राज्यसभा में पहुंचेंगे

मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए तीन सीटों पर चुनाव हुआ। दो पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। अनिल माधव दवे और एमजे अकबर दोनों राज्यसभा का चुनाव जीत गए हैं। कांग्रेस के विवेक तन्खा भी राज्यसभा का चुनाव जीत गए हैं।

हरियाणा में 2 सीटों के लिए 3 ने आजमाया दम:

हरियाणा से राज्यसभा की सिर्फ 2 सीटों के लिए ही चुनाव होना था लेकिन 3 उम्मीदवार मैदान में उतरे। भाजपा से बीरेंद्र सिंह, निर्दलीय उम्मीदवार शुभाष चंद्रा ने बाजी मार ली। मीडिया टाइकून शुभाष चंद्रा की जीत को बड़ा उलटफेर माना जा रहा है।

उत्तराखंड में कांग्रेस जीती:

उत्तराखंड में राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के प्रदीप टमटा ने निर्दलीय प्रत्याशी अनिल गोयल को हराकर विजय हासिल की।

कर्नाटक से चार लोग पहुंचेंगे राज्यसभा:

कर्नाटक से राज्यसभा की चार सीटों के लिए मतदान होना था। इनमें केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, कांग्रेस के जयराम रमेश, ऑस्कर फर्नांडीज और के सी राममूर्ति ने जीत हासिल की है।

झारखंड में 2 सीटों के लिए हुआ चुनाव:  

राज्य से दो सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और महेश पोद्दार ने जीत हासिल की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत