1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सशस्त्र बलों में पद नहीं कर सकता भोजन की गुणवत्ता में अंतर: राहुल गांधी

सशस्त्र बलों में पद नहीं कर सकता भोजन की गुणवत्ता में अंतर: राहुल गांधी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 11, 2020 10:56 pm IST,  Updated : Sep 11, 2020 10:56 pm IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि सशस्त्र बलों में पद भोजन की गुणवत्ता में अंतर का आधार नहीं हो सकता और संबंधित मुद्दों पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।

Rank cannot be determinant of nutrition in armed forces: Rahul to defence panel- India TV Hindi
Rank cannot be determinant of nutrition in armed forces: Rahul to defence panel Image Source : FILE PHOTO

नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि सशस्त्र बलों में पद भोजन की गुणवत्ता में अंतर का आधार नहीं हो सकता और संबंधित मुद्दों पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। रक्षा मामलों की संसद की स्थायी समिति की बैठक में उन्होंने कहा कि जवानों को कम गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना ‘‘अनुचित और भेदभावकारी’’ है तथा इसपर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। वह रक्षा बलों में राशन की गुणवत्ता की निगरानी और वर्दी संबंधित मुद्दों पर हुई समिति की बैठक में बोल रहे थे। 

गांधी ने कहा कि जवानों को अधिक गुणवत्तापूर्ण भोजन मिलना चाहिए क्योंकि वे सीमाओं पर तैनात रहते हैं और देश की रक्षा करते हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने समिति से कहा है कि जवानों के भोजन की गुणवत्ता अधिकारियों के भोजन जैसी ही होनी चाहिए।

सूत्रों ने बताया कि गांधी ने समिति से कहा कि सशस्त्र बलों में पद भोजन की गुणवत्ता में अंतर का आधार नहीं हो सकता, पद वेतन तय कर सकता है, लेकिन खाने-पीने की गुणवत्ता नहीं। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रक्षा बलों में अधिकारियों तथा जवानों के भोजन की गुणवत्ता और मात्रा में कोई अंतर नहीं है, सिवाय इसके कि अधिकारियों और जवानों को अलग-अलग चीजें मिलती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत