नई दिल्ली: रिलांयस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने कहा कि वह समूह के गैरीकानूनी फोन टैपिंग का शिकार होने से जुड़े खबरों से हैरान है और कथित बातचीत पूरी तरह गलत है। कंपनी ने साथ हीं इस तरह चीजों को सनीसनीखेज बनाने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
एक खबर में दावा किया गया है कि एक औद्योगिक घराने ने मंत्रियों और उद्योगपतियों के फोन टैप कराए थे। आरआईएल के एक प्रवक्ता ने देर रात एक बयान में कहा, हमें उन खबरों से हैरान हैं जिनमें कहा गया है कि हम अपने टेलीफोन के अनाधिकृत एवं गैरकानूनी टैपिंग का शिकार रहे हैं। हम से जुड़ी बातचीत पूरी तरह गलत है और ऐसा लगता है कि किसी ने हमें बदनाम करने के इरादे से उसमें छेड़छाड़ की है। प्रवक्ता ने कहा, हमने अपने सभी कामों एवं व्यापारिक गतिविधियों में हमेशा अक्षरश: कानून का पालन किया है और किसी भी गलत काम की बात पूरी तरह गलत है।