1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सड़क हादसा: आरके पुरम में ट्रक ने दो को कुचला, कॉन्स्टेबल की मौत

सड़क हादसा: आरके पुरम में ट्रक ने दो को कुचला, कॉन्स्टेबल की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 16, 2016 07:11 am IST,  Updated : Jun 16, 2016 08:54 am IST

नई दिल्ली के आरके पुरम इलाके में आज हुए सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बैरिकेडिंग पर खड़े कॉन्स्टेबल समेत दो लोगों को कुचल दिया।

accident- India TV Hindi
accident

नई दिल्ली: नई दिल्ली के आरके पुरम इलाके में आज हुए सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बैरिकेडिंग पर खड़े कॉन्स्टेबल समेत दो लोगों को कुचल दिया। जानकारी के मुताबिक बेकाबू हो चुके ट्रक ने तीन गाड़ियों को भी टक्कर मारी। इस हादसे में कॉन्स्टेबल समेत दो लोगों की मौत हो चुकी है। घटना के तुरंत बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक ड्यूटी पर तैनात पुलिस कॉन्स्टेबल ने तेज रफ्तार ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वो कॉन्स्टेबल को घसीटते हुए आगे ले गया और दूसरी गाड़ी को टक्कर मार दी। कार और ट्रक के बीच में दबने के कारण कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से ही ट्रक के क्लीनर को पकड़ पाई।

   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत