1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सफदरजंग अस्पताल में जल्द ही रोबोट करेंगे सर्जरी

सफदरजंग अस्पताल में जल्द ही रोबोट करेंगे सर्जरी

 Written By: Bhasha
 Published : May 03, 2017 08:56 pm IST,  Updated : May 03, 2017 08:57 pm IST

केंद्र सरकार द्वारा संचालित दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जल्द ही कुछ ऑपरेशन डॉक्टरों के बजाये रोबोट करते नजर आयेंगे।

robot- India TV Hindi
robot

नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा संचालित दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जल्द ही कुछ ऑपरेशन डॉक्टरों के बजाये रोबोट करते नजर आयेंगे।

अस्पताल सर्जरी करने के उद्देश्य से 18 करोड़ रूपये की लागत वाले एक रोबोट को खरीदने की प्रक्रिया में है। गरीबों को यह सुविधा मुफ्त में दी जायेगी जबकि निजी वार्ड में भर्ती मरीजों को रियायती रकम अदा करनी होगी।

सफदरजंग अस्पताल में मूत्र विज्ञान और गुर्दा प्रत्यारोपण विभाग के प्रमुख और प्रोफेसर अनूप कुमार ने कहा कि निजी अस्पतालों में रोबोटिक सर्जरी में करीब चार से पांच लाख रूपये की लागत आती है।

इस प्रक्रिया में शल्य चिकित्सा के औजार रोबोटिक भुजा पर लगा दिये जाते हैं जिसे सर्जन संचालित करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत