1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार टॉपर्स घोटाला: सौरभ नहीं बच्चा राय की बेटी शालिनी थी असली फेक ‘टॉपर’

बिहार टॉपर्स घोटाला: सौरभ नहीं बच्चा राय की बेटी शालिनी थी असली फेक ‘टॉपर’

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 09, 2016 02:21 pm IST,  Updated : Jun 09, 2016 02:24 pm IST

पटना: बिहार में टॉपर्स घोटाले के मास्टरमाइंड के बारे में आज एक बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि बच्चा राय अपनी बेटी को 12वीं साइंस का टॉपर बनवाना चाहता था और उसने इसका

saurabh- India TV Hindi
saurabh

पटना: बिहार में टॉपर्स घोटाले के मास्टरमाइंड के बारे में आज एक बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि बच्चा राय अपनी बेटी को 12वीं साइंस का टॉपर बनवाना चाहता था और उसने इसका बंदोबस्त भी कर दिया था लेकिन ऐन वक्त पर बोर्ड ने उसकी बेटी का रिजल्ट रोक लिया क्योंकि उसने अपनी कॉपी से छेड़छाड़ की थी। जब से ये खुलासा हुआ है बच्चा राय फरार है तो वहीं दूसरी तरफ बिहार एग्जामिनेशन बोर्ड के चेयरमैन ने इस्तीफा दे दिया है।

बच्चा राय बेटी को कराना चाहता था टॉप

इस बार 12वीं के रिजल्ट में बच्चा राय ने अपनी बेटी शालिनी राय को बिहार का टॉपर बनवा ही दिया था लेकिन उसका रिजल्ट रुक गया। पुलिस ने बिहार के टॉपर्स के खिलाफ जो एफआईआर दर्ज की है उसमें शालिनी राय का नाम शामिल है। शालिनी ने पूरे बिहार में 12वीं में साइंस स्ट्रीम में टॉप किया था लेकिन रिजल्ट रोक दिया गया और उसकी वजह भी FIR में साफ-साफ लिखी है।

शालिनी राय का रिजल्ट रोकने की वजह जो लिखी है वो ये है कि-

शालिनी की उत्तर पुस्तिकाओं का कोना जहां कॉपी संख्या लिखी रहती है। फाड़कर अलग किया हुआ है और जालसाजी करके बगल की जगह पर कॉपी नंबर लिखा गया है।

बिहार टॉपर रैकेट के किंगपिन बच्चा राय की बेटी ने अपनी आन्सर शीट के साथ छेड़छाड़ की थी शायद इसलिए कि जांच के वक्त उसकी कॉपी आसानी से पहचानी जा सके। इसी वजह से शालिनी राय का रिजल्ट रोका गया। अब जांच के लिए बनाई गई एसआईटी ने शालिनी यानी घोटाले के मास्टरमाइंड बच्चा राय की बेटी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर ली है।

बिहार टॉपर्स घोटाले का किंगपिन है 'बच्चा'

शालिनी का रिजल्ट रुका तो दूसरे नंबर का टॉपर सौरव श्रेष्ठ  खुद ब खुद पहले नंबर पर आ गया। सौरभ भी उसी वीएन राय कॉलेज का स्टूडेंट है जहां से सबसे ज्यादा फर्जी टॉपर निकले हैं। बच्चा राय की बेटी शालिनी ने 10वीं में भी बिहार टॉप किया था। 10वी की तरह 12वीं में भी ये अपनी बेटी की स्टेट टॉपर बनवाना चाहता था लेकिन मामला बिगड़ गया और पुलिस ने इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लिहाजा ये शातिर किंगपिन फरार हो गया है।

दरअसल हंगामा मचने के बाद जब सौरभ का दोबारा इंटरव्यू लिया गया था तो उस दौरान सवालों के सही जवाब नहीं दे पाया था। उसी आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए सौरव श्रेष्ठ को भी समन भेजा है लेकिन फिलहाल वो गायब है। एक तरफ आर्ट और साइंट टॉपर घरों से गायब हैं तो दूसरी तरफ आज पुलिस ने टॉपर विवाद से जुड़े लोगों के ठिकाने पर छापेमारी की। करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया और फिर उन्हें साथ ले जाकर उन कॉलेजों में तफ्तीश की जिनके तार टॉपर घोटाले से जुड़े हैं।

टॉप कराने के लिए मुंहमांगी रकम वसूलता है बच्चा राय

दरअसल शक है बच्चा राय के साथ लालकेश्वर सिंह का कनेक्शन हो सकता है क्योंकि बच्चा का बिहार में अच्छा खासा रसूख है। एक तस्वीर में वो आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के साथ मंच पर नजर आ रहा है। इसके अलावा बच्चा राय के बारे में कहा जाता है कि वो टॉप कराने के लिए मुंहमांगी रकम वसूलता है और ये धंधा कई सालों से करता आ रहा है लेकिन इस बार मामला खुल गया तो वो गायब हो चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत