1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में आतंकवादियों के फरार होने के बाद अभियान समाप्त

कश्मीर में आतंकवादियों के फरार होने के बाद अभियान समाप्त

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 04, 2017 12:58 pm IST,  Updated : Mar 04, 2017 12:58 pm IST

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों के खिलाफ रातभर चला अभियान आज समाप्त हो गया। आतंकवादियों के फरार होने के कारण अभियान को समाप्त कर दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि

Kashmir Encounter- India TV Hindi
Kashmir Encounter

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों के खिलाफ रातभर चला अभियान आज समाप्त हो गया। आतंकवादियों के फरार होने के कारण अभियान को समाप्त कर दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के चिली पोरा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया और इलाके की घेराबंदी कर दी।

उन्होंने बताया कि जैसे ही सुरक्षाबल आतंकवादियों के ठिकानों की ओर बढ़ने लगे, दोनों ओर से गोलीबारी होने लगी। आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच कल देर रात तक मुठभेड़ चलती रही लेकिन आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी नहीं हटायी।

अधिकारी ने कहा, आज सुबह होते ही एक-एक घर की तलाशी ली गयी लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं की गयी। आतंकवादी कल रात किसी तरह फरार हो गये। मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत