1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सॉफ्टवेयर इंजीनियर माँ ने 5 साल के बेटे की ह्त्या कर की खुदकुशी

सॉफ्टवेयर इंजीनियर माँ ने 5 साल के बेटे की ह्त्या कर की खुदकुशी

 Written By: Ajay Kamble
 Published : Oct 12, 2015 11:13 am IST,  Updated : Oct 12, 2015 12:19 pm IST

पुणे: पुणे में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर माँ ने अपने 5 साल के बेटे की नस काटकर ह्त्या करने के बाद चौथे मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी का

माँ ने 5 साल के बेटे की...- India TV Hindi
माँ ने 5 साल के बेटे की ह्त्या कर की खुदकुशी

पुणे: पुणे में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर माँ ने अपने 5 साल के बेटे की नस काटकर ह्त्या करने के बाद चौथे मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी का कारण साफ़ नहीं हुआ है।

घटना पुणे के मणिकबाग इलाके की है। इस इलाके के निखिल गार्डन सोसायटी के चौथे मंजिल पर मोरे परिवार रहता है। 34 साल की दीप्ति मोरे ने यहीं अपने बेटे अर्नव की ह्त्या करने के बाद चौथे मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। हैरानी की बात यह है की उस वक्त उसका पति तेजस घर में ही मौजुद था।

दीप्ति पिछले 3 महिनों से घर पर ही थी। हत्या और आत्महत्या से पुलिस भी चकरा गयी है। एक पढ़ी-लिखि सॉफ्टवेयर इंजिनियर महिला खुद के बेटे की इतनी बेरहमी से ह्त्या करके उसने क्यों आत्महत्या की? बेटे की ह्त्या कल की या आज सुबह यह भी एक सवाल बना हुआ है।

मेरे जाने के बाद बेटे को तकलीफ ना हो इसलिए उसे भी साथ लेकर जा रही हुं

पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिली है जिसमें लिखा है "मै आपकी इच्छाये  पूरी नहीं कर पा रही हूँ..इसलिए मैने काफी विचार करके खुदखुशी का फैसला लिया है।मेरे जाने के बाद बेटे को किसी प्रकार की तकलीफ ना हो इसलिए उसे भी साथ लेकर जा रही हु...इसके साथ ही गहने बेचकर उससे मिले पैसे जिस बैंक में रखे है,उसकी भी जानकारी मै देकर जा रही हूँ...घर के लिए हुए कर्ज के हफ्ते चुकाने मे उसकी मदत होगी...ऐसा भी मैने लिखा हुआ है..मेरे मृत्यु के बाद मेरे पति को कोई परेशान ना करे...पोस्ट मॉर्टम के बाद किसी की भी राह न देखकर दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ करे"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत