1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी

सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 30, 2016 01:32 pm IST,  Updated : Nov 30, 2016 01:32 pm IST

कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को आज सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सोनिया गांधी को वायरल बुखार के बाद सोमवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 'चेस्ट एंड पल्मोनोलॉजी मेडिसिन' विभाग

Sonia Gandhi- India TV Hindi
Sonia Gandhi

कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को आज सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सोनिया गांधी को वायरल बुखार के बाद सोमवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

'चेस्ट एंड पल्मोनोलॉजी मेडिसिन' विभाग के सीनियर कंसलटेंट डॉक्टर अरुण कुमार बसु के अनुसार सोनिया गांधी का बुख़ार ठीक हो गया है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

ग़ौरतलब है कि संसद में नोटबंदी को लेकर हंगाम चल रहा है और अब संभावना है कि सोनिया गांधी भी जल्द ही सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेंगी।

आपको बता दें कि अगस्त महीने में भी 69 साल की सोनिया इसी अस्पताल में 12 दिनों तक भर्ती रही थीं। वह वाराणसी में रोड शो के दौरान बीमार पड़ गई थीं.

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत