1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर: स्पेशल पुलिस अधिकारी की पत्थरों से हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर: स्पेशल पुलिस अधिकारी की पत्थरों से हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 16, 2016 06:56 am IST,  Updated : Oct 16, 2016 06:56 am IST

जम्मू कश्मीर में कठुआ जिले के एक दूरदराज के गांव में दो व्यक्तियों ने कथित तौर पर पत्थर मारकर एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कल रात फिन्टर चौक पर हेमन्त कुमार तैनात था...

jammu- India TV Hindi
jammu

जम्मू:  जम्मू कश्मीर में कठुआ जिले के एक दूरदराज के गांव में दो व्यक्तियों ने कथित तौर पर पत्थर मारकर एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कल रात फिन्टर चौक पर हेमन्त कुमार तैनात था जहां आरोपियों के साथ उसका विवाद हो गया । आरोपियों ने उस पर पत्थरों से हमला किया।

उन्होंने बताया कि कुमार खून से लथपथ हो गया । उसे एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्रह मंत्री ने  कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित इलाकों में युवाओं को रोजगार देने के मकसद से दस हजार एसपीओ अप्वाइंट करने के फैसला लिया था।  शुरुआत में इन एपीओं को 3 हजार सैलरी मिलती थी, लेकिन ग्रह मंत्री ने यह सैलरी दोगुनी कर 6000 देना शुरु किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत