1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान: गढ़े खजाने की फैली अफवाह, लोगों ने खोद डाली ज़मीन

राजस्थान: गढ़े खजाने की फैली अफवाह, लोगों ने खोद डाली ज़मीन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 15, 2016 11:39 am IST,  Updated : Oct 15, 2016 11:39 am IST

जयपुर: राजस्थान के टोंक में एक अफवाह ने गांवों वालों को गड्ढे खोदने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल टोंक के गांव में जमीन से सोने के सिक्के मिलने की खबर फैली तो दूर दूर

tonk- India TV Hindi
tonk

जयपुर: राजस्थान के टोंक में एक अफवाह ने गांवों वालों को गड्ढे खोदने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल टोंक के गांव में जमीन से सोने के सिक्के मिलने की खबर फैली तो दूर दूर के गांवों से लोग यहां आकर कई दिनों से खजाने की खोज में जुटे हुए हैं। धरती से माता जानकी के निकलने की कहानी तो आपने सुनी होगी, लेकिन टोंक के जानकीपुरा में लोग ज़मीन में खज़ाना खोजने में जुटे हैं।

 
धरती से सोने के सिक्के निकलने की अफवाह के चलते आस-पास के गांव के लोग खजाने को खोदने में जुट गए है। बच्चे, बूढ़े, पुरुष और महिलाएं सभी  दो तीन दिन में इतनी शिद्दत से इलाके को खोद रहे हैं कि चार-पांच ट्रॉली मिट्टी ऊपर आ चुकी है।

टोंक के जानकीपुरा के इस गांव में नदी किनारे बाबा का प्रसिद्ध मंदिर है। लोग यहां अपनी मन्नतें लेकर आते हैं, लेकिन आजकल लोग सोने के सिक्के की चाहत लेकर आ रहे हैं, और मिट्टी से सोना तलाशने के लिए जी जान से जुटे हैं, लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि इस खबर को लेकर प्रशासन के पास कोई खबर नहीं है।

लोगों से बात करने पर उन्होंने बताया कि किसी को एक सिक्का मिला है तो किसी को दो कोई पांच सिक्कों की बात कर रहा है तो कोई सौ की। लेकिन जितने लोग मौजूद हैं उनके पास इन बातों को साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है, और ना ही लोग जमीन को छोड़कर जाने को तैयार हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत