1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रीनगर: अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी गिरफ्तार

श्रीनगर: अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी गिरफ्तार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 04, 2016 06:45 pm IST,  Updated : Oct 04, 2016 08:41 pm IST

अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आसिया की गिरफ्तारी श्रीनगर के हब्बाकदल इलाके से हुई है।

Asiya Andrabi- India TV Hindi
Asiya Andrabi

श्रीनगर: अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आसिया की गिरफ्तारी श्रीनगर के हब्बाकदल इलाके से हुई है। उन्हें पत्थरबाजी के लिए युवकों को उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आसिया आंद्राबी कश्मीर की गिनती कश्मीर के अलगाववादी नेताओं में होती है। 

देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

कौन है आसिया अंद्राबी?

आसिया अंद्राबी पाकिस्तान समर्थित अलगाववादी नेता हैं। आसिया का जन्म 1962 में श्रीनगर में हुआ था। आसिया ने श्रीनगर यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की। मोस्ट वांटेड आतंकवादी हाफिज सईद ने भी एक रैली में इस बात का खुलासा किया था उसकी फोन पर आसिया से बात हुई थी। हाफिज के मुताबिक आसिया ने उसे कश्मीर आने को कहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत