1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुदर्शन पटनायक बना रहे रेत से 100 रथ

सुदर्शन पटनायक बना रहे रेत से 100 रथ

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 03, 2016 05:50 pm IST,  Updated : Jul 03, 2016 05:51 pm IST

प्रख्यात कलाकार सुदर्शन पटनायक भगवान जगन्नाथ की आगामी रथ यात्रा के लिए ओडिशा में पुरी तट पर रेत से बने 100 रथ बनाकर विश्व रिकार्ड बनाने की कोशिश में हैं।

sudarshan patnaik- India TV Hindi
sudarshan patnaik

भुवनेश्वर: प्रख्यात कलाकार सुदर्शन पटनायक भगवान जगन्नाथ की आगामी रथ यात्रा के लिए ओडिशा में पुरी तट पर रेत से बने 100 रथ बनाकर विश्व रिकार्ड बनाने की कोशिश में हैं। लकड़ी से बने विशाल रथों पर भगवान बलभद्र, भगवान जगन्नाथ और देवी सुभद्रा की प्रतिमाओं के दर्शन के अलावा श्रद्धालुओं को 9 दिवसीय उत्सव के दौरान रेत कला की झलक देखने को मिलेगी।

पटनायक ने कहा, मेरे संस्थान के 25 छात्रों और मैंने शुक्रवार से 100 रथों पर काम करना शुरू किया। छह जुलाई को शुरू होने वाली रथ यात्रा के दो दिन पहले कल दोपहर तक काम पूरा होगा। उन्होंने बताया कि उनकी टीम 50 से ज्यादा रथ पहले ही तैयार कर चुकी है, पटनायक ने कहा कि वह लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड के एडिटर की तरफ से हमें आधिकारिक अनुमति मिली है। उनके निर्देश के मुताबिक हमने यह शुरू किया है। हर साल रथ यात्रा से संबंधित रेत कलाकृति बनाने वाले पटनायक ने कहा कि उम्मीद है कि इस साल उनके काम को देखने कई पर्यटक आएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत