1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चीनी, चाय, कॉफी, खाद्य तेल पर 5% GST, दूध और अनाज पर नहीं लगेगा टैक्‍स

चीनी, चाय, कॉफी, खाद्य तेल पर 5% GST, दूध और अनाज पर नहीं लगेगा टैक्‍स

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 18, 2017 10:34 pm IST,  Updated : May 18, 2017 11:56 pm IST

जीएसटी परिषद ने गुरुवार को श्रीनगर में शुरू हुई अपनी दो दिवसीय बैठक के पहले दिन कुल 1211 वस्‍तुओं में से 1205 वस्‍तुओं के लिए जीएसटी कर की दरों को तय कर दिया है।

Arun Jaitley- India TV Hindi
Arun Jaitley Image Source : PTI

श्रीनगर। जीएसटी परिषद ने गुरुवार को श्रीनगर में शुरू हुई अपनी दो दिवसीय बैठक के पहले दिन कुल 1211 वस्‍तुओं में से 1205 वस्‍तुओं के लिए जीएसटी कर की दरों को तय कर दिया है। 81 प्रतिशत वस्‍तुओं को 18 प्रतिशत से कम टैक्‍स दायरे में रखा गया है, जबकि 19 प्रतिशत वस्‍तुओं पर 18 प्रतिशत से अधिक टैक्‍स लगाया जाएगा।

राजस्‍व सचिव हसमुख अधिया ने पहले दिन की बैठक खत्‍म होने के बाद यहां पत्रकारों को बताया कि कोयले पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगाया जाएगा, अभी इस पर 11.69 प्रतिशत की दर से टैक्‍स लगता है। चीनी, चाय, कॉफी, खाद्य तेल पर भी 5 प्रतिशत की दर से टैक्‍स लगाया जाएगा। 

उन्‍होंने आगे बताया कि बालों के तेल, साबुन, टूथपेस्‍ट पर 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगेगा। अनाज पर कोई टैक्‍स नहीं लगेगा, जबकि इस पर अभी 5 प्रतिशत की दर से टैक्‍स लगता है। राजस्‍व सचिव ने कहा कि दूध पर जीएसटी नहीं लगेगा। इससे खाद्यान्न सस्ते होंगे।

वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि जीएसटी परिषद ने जीएसटी के सात नियमों को मंजूरी दी है। बदलाव और विवरण से संबंधित शेष दो नियमों की विधि समिति समीक्षा कर रही है। जीएसटी परिषद कल सेवाओं की दरों पर विचार करेगी। यदि तब तक सभी वस्तुओं के लिए कर दरें तय नहीं होती हैं तो परिषद की एक और बैठक हो सकती है।

जेटली ने कहा कि जीएसटी दायरे से बाहर रहने वाली वस्तुओं की सूची को कल अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। सोने और बीड़ी पर भी कर की दरों पर कल विचार किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत