नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल व अन्य स्थानों में लोग तेज धूप और गर्मी से परेशान हैं तो दूसरी ओर बिहार की राजधानी पटना सहित अन्य हिस्सों में मंगलवार सुबह हल्के बादल छाए रहे लेकिन दिल्ली में सुबह मौसम गर्म रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के तापमान में इजाफा होने की संभावना के साथ बिहार के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार जताए हैं और दिल्ली, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश में लू चलने की बात भी कही।
मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री, गोरखपुर 24 डिग्री, झांसी 26.5 डिग्री इलाहाबाद 26 डिग्री, बनारस का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, पटना का अधिकतम तापमान 39 डिग्री, दिल्ली 40 डिग्री व भोपाल का न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री, इंदौर 25.6 डिग्री, ग्वालियर 26.5 डिग्री, जबलपुर 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं एक न पहले सोमवार को पटना 39.2 डिग्री , भागलपुर 24.4 डिग्री, पूर्णिया 24 डिग्री, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री, भोपाल 43.3 डिग्री, इंदौर 42.4 डिग्री और जबलपुर 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।