1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में पटाखों की बिक्री पर रोक लगाई

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में पटाखों की बिक्री पर रोक लगाई

 Written By: IANS
 Published : Nov 25, 2016 07:45 pm IST,  Updated : Nov 25, 2016 07:45 pm IST

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में पटाखों की बिक्री व उसके भंडारण करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

Supreme court- India TV Hindi
Supreme court Image Source : PTI

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में पटाखों की बिक्री व उसके भंडारण करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि वह उन लोगों के लाइसेंस तत्काल निलंबित करे, जो पटाखों का भंडारण करते हैं।

​(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

चीफ जस्टिस टी.एस.ठाकुर, जस्टिस ए.के.सिकरी तथा जस्टिस एस.ए.बोबडे की पीठ ने कहा कि अगले आदेश तक लाइसेंस जारी नहीं किए जाएंगे।

एक अन्य निर्देश में कोर्ट ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से कहा कि वह एक रिपोर्ट तैयार करे, जिसमें उन तत्वों की जानकारी दी जाए जिनका इस्तेमाल पटाखों के निर्माण में होता है, ताकि यह पता चले कि क्या वे लोगों के लिए हानिकारक हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत