1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रभु ने 28 रेलवे स्टेशनों पर वाईफाई सुविधा की शुरुआत की

प्रभु ने 28 रेलवे स्टेशनों पर वाईफाई सुविधा की शुरुआत की

 Written By: Bhasha
 Published : May 21, 2017 10:50 pm IST,  Updated : May 21, 2017 10:50 pm IST

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज कोंकण रेलवे के 28 स्टेशनों पर वाईफाई सुविधा का उद्घाटन किया। कोंकण रेलवे ने स्टेशनों पर वाईफाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ब्रॉडबैंड एवं इंटरनेट सेवा प्रदाता ज्वाइस्टर के साथ गठजोड़ किया है।

wifi- India TV Hindi
wifi

मुंबई: रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज कोंकण रेलवे के 28 स्टेशनों पर वाईफाई सुविधा का उद्घाटन किया। कोंकण रेलवे ने स्टेशनों पर वाईफाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ब्रॉडबैंड एवं इंटरनेट सेवा प्रदाता ज्वाइस्टर के साथ गठजोड़ किया है।

प्रभु ने कहा, डिजिटल इंडिया अभियान के अंतर्गत हम देशभर के रेलवे स्टेशनों पर वाईफाई सुविधा की शुरुआत कर रहे हैं। गूगल के सीईओ सुंदर पिचई ने भी इस परियोजना में दिलचस्पी दिखायी है।

उन्होंने कहा, हम भारतीय रेलवे में यात्री सुविधाओं में इजाफा को लेकर प्रतिबद्ध हैं और हमें विश्वास है कि हम ऐसा कर पाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत