1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुषमा ने कहा ओमान में बीमार भारतीय कामगार की मौत

सुषमा ने कहा ओमान में बीमार भारतीय कामगार की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 15, 2016 11:30 pm IST,  Updated : Jun 15, 2016 11:30 pm IST

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश निवासी कामगार भीखू प्रसाद की मौत हो गई है जो ओमान के एक अस्पताल में कोमा में था।

sushma swaraj- India TV Hindi
sushma swaraj

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश निवासी कामगार भीखू प्रसाद की मौत हो गई है जो ओमान के एक अस्पताल में कोमा में था। उन्होंने कहा कि प्रसाद का शव उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के कुशमाही गांव में उसके परिवार के पास भेजा जाएगा। सुषमा ने ट्विटर पर लिखा, मुझे अफसोस है कि श्री भीखू प्रसाद अब नहीं रहे। वह ओमान के एक अस्पताल में कोमा में थे। उनका पार्थिव शरीर उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के कुशमाही गांव में उनके परिवार के पास भेजा जाएगा।

प्रसाद के बारे में ओमान में मीडिया की एक रिपोर्ट के बारे में उन्होंने सोमवार को ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था कि भारत सरकार उनके सभी मेडिकल खर्च उठाएगी। खबरों के अनुसार प्रसाद काम खोजने के लिए तीन महीने के यात्रा वीजा पर ओमान में थे। काम मिलने के तीन दिन बाद ही वह बेहोश हो गए थे और उस समय तक उनके दस्तावेज तैयार नहीं हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत