1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. स्वाति मर्डर के आरोपी ने जेल में खुद को करंट लगाकर की आत्महत्या

स्वाति मर्डर के आरोपी ने जेल में खुद को करंट लगाकर की आत्महत्या

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 19, 2016 01:33 pm IST,  Updated : Sep 19, 2016 01:34 pm IST

चेन्नई स्थित आईटी कंपनी इंफोसिस की महिलाकर्मी स्वाती की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने आत्महत्या कर ली। रविवार को जेल में उसका शव मिला। पुझाल कारागार के कर्मियों ने सुबह रामकुमार

Ramkumar, Swati- India TV Hindi
Ramkumar, Swati

चेन्नई स्थित आईटी कंपनी इंफोसिस की महिलाकर्मी स्वाति की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने आत्महत्या कर ली। रविवार को जेल में उसका शव मिला। पुझाल कारागार के कर्मियों ने सुबह रामकुमार को संदिग्ध परिस्थितियों में देखा और उसे सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

एक अंग्रजी अखबार के मुताबिक आरोपी रामकुमार ने बिजली का खींच कर उसे चबाया जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए उसका शव को रोयापेट्टा अस्पताल के मुर्दाघर में भेज दिया गया है। 

गौरतलब है कि गत जुलाई माह में नंगमबक्कम रेलवे स्टेशन प्लेटफ़ार्म पर इस व्यक्ति ने 24 वर्षीय स्वाति की हत्या कर दी थी। स्वाति चेन्नई से 60 किलोमीटर दूर महिंदा वर्ल्ड सिटी स्थित इंफोसिस की शाखा में काम करती थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रामकुमार को गत अगस्त माह में पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

जांच में पता चला था कि रामकुमार कई महीने से स्वाति को परेशान कर रहा था और शादी से इनकार करने पर उसने उसकी हत्या कर दी। उस समय गिरफ्तारी पर भी रामकुमार ने अपना गला चीरकर आत्महत्या की कोशिश की थी। मामले की जांच कर रही पुलिस टीम जल्द ही रामकुमार के खिलाफ कोर्ट में आरोप-पत्र दाखिल करने वाली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत