1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिनलनाडु में सामने आए Coronavirus के 3094 तो आंध्र प्रदेश में 3503 नए मामले

तमिनलनाडु में सामने आए Coronavirus के 3094 तो आंध्र प्रदेश में 3503 नए मामले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 20, 2020 09:59 pm IST,  Updated : Oct 20, 2020 09:59 pm IST

आंध्र प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 3503 नए मरीजों की पुष्टि हुई और 28 संक्रमितों की मौत हो गयी। मंगलवार सुबह नौ बजे खत्म हुए 24 घंटों में राज्य में 5144 मरीज संक्रमण से उबरे हैं। इसके बाद संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या 7,49,676 हो गई है।

Tamil Nadu reports 3,094, Andhra Pradesh logs 3,503 fresh COVID-19 cases- India TV Hindi
Tamil Nadu reports 3,094, Andhra Pradesh logs 3,503 fresh COVID-19 cases Image Source : PTI

चेन्नई/अमरावती: आंध्र प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 3503 नए मरीजों की पुष्टि हुई और 28 संक्रमितों की मौत हो गयी। मंगलवार सुबह नौ बजे खत्म हुए 24 घंटों में राज्य में 5144 मरीज संक्रमण से उबरे हैं। इसके बाद संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या 7,49,676 हो गई है। बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में कुल मामले 7,89,553 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 6,481 पहुंच गई है। प्रदेश में 71,96,628 नमूनों की जांच की गई है। 

Related Stories

इस बीच  तमिलनाडु में कोरोना वायरस के मामलों में और कमी आई तथा 3094 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन में बताया है कि 50 संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या 10741 हो गई है। कुल मामले 6,94,030 हो गए हैं। 

बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में एक दिन में 4403 मरीजों के संक्रमण से मुक्त होने की पुष्टि हुई। इसके बाद कुल 6,46,555 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। 

बुलेटिन के मुताबिक संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 6,734 है। इनमें पृथकवास में रह रहे लोग भी शामिल हैं। उसमें बताया गया है कि मंगलवार को 80,371 नमूनों की जांच की गई। अबतक 91,12,067 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। 

तमिलनाडु में सोमवार को 3536 नए मामले आए थे। चेन्नई में मंगलवार को 857 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके बाद शहर के कुल मामले 1,91,754 हो गए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत