1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. टैंकर घोटाला: केजरीवाल और शीला दीक्षित के खिलाफ FIR दर्ज, होगी पूछताछ

टैंकर घोटाला: केजरीवाल और शीला दीक्षित के खिलाफ FIR दर्ज, होगी पूछताछ

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 20, 2016 09:00 pm IST,  Updated : Jun 20, 2016 11:02 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली टैंकर घोटाले में एसीबी ने एफआईआर दर्ज कर ली है। एफआईआर शीला और केजरीवाल दोनों सरकार के खिलाफ दर्ज हुई है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने शीक्षा दीक्षित के कार्यकाल में टैंकर

sheila dixit and kejriwal- India TV Hindi
sheila dixit and kejriwal

नई दिल्ली: दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने 400 करोड़ रुपए के कथित पानी टैंकर घोटाले के संबंध में आज एक मामला दर्ज किया। इस घोटाले में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को कथित रूप से संलिप्त बताया जा रहा है।

एसीबी के प्रमुख एम के मीणा ने बताया कि घोटाले के संबंध में दो शिकायतें मिली हैं। शिकायतों में जिनके नाम का जिक्र किया गया है उनमें शीला दीक्षित और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल है। शीला और केजरीवाल, दोनों से पूछताछ की जाएगी।

मीणा ने कहा, 'आईपीसी और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की प्रासंगिक धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और दोनों से पूछताछ की जाएगी।' दिल्ली सरकार ने घोटाले की जांच समिति की रिपोर्ट पिछले सप्ताह उपराज्यपाल नजीब जंग को भेजी थी। दिल्ली भाजपा के नेता विजेंद्र गुप्ता ने भी केजरीवाल पर 11 महीनों तक समिति की रिपोर्ट को दबा कर रखने का आरोप लगाया था और जंग से इस संबंध में शिकायत की थी।

उपराज्यपाल ने समिति की रिपोर्ट और गुप्ता की शिकायत एसीबी को भेज दी थी। दिल्ली के जल मंत्री कपिल मिश्रा ने पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जंग को पत्र लिखकर कथित घोटाले के संबंध में शीला दीक्षित के खिलाफ सीबीआई या एसीबी की जांच कराए जाने की सिफारिश की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत