1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गिनीज बुक में शामिल हुआ तेलंगाना का बतुकम्मा महोत्सव

गिनीज बुक में शामिल हुआ तेलंगाना का बतुकम्मा महोत्सव

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 09, 2016 06:52 am IST,  Updated : Oct 09, 2016 06:52 am IST

विग्यप्ति में गिनीज बुक के प्रतिनिधि, जयचंद्र को उद्धृत करते हुये बताया गया कि महिलाओं की भागीदारी के मामले में यह महोत्सव 2015 में केरल में आयोजित ओणम नृत्य से आगे निकल गया है।

telangana bathukamma festival registestered in guinness...- India TV Hindi
telangana bathukamma festival registestered in guinness world record

हैदराबाद: तेलंगाना सरकार ने लाल बहादुर स्टेडियम में भव्य तरीके से राज्य का पारंपरिक त्योहार बतुकम्मा का आयोजन किया। सरकार की एक विग्यप्ति में बताया गया कि इस महोत्सव में करीब दस हजार महिलाओं ने हिस्सा लिया और इसे गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड्र्स मे जगह दी गई। महोत्सव में महिलाओं ने गीत गाये और नृत्य किया।

विग्यप्ति में गिनीज बुक के प्रतिनिधि, जयचंद्र को उद्धृत करते हुये बताया गया कि महिलाओं की भागीदारी के मामले में यह महोत्सव 2015 में केरल में आयोजित ओणम नृत्य से आगे निकल गया है।

इस महोत्सव में 9,292 महिलाओं ने भाग लिया जबकि ओणम नृत्य में 5,015 महिलाएं शामिल हुई थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत