1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेलंगाना के बेगम बाजार में तेजी से बढ़े कोरोना के मामले, 28 जून से पांच जुलाई तक बंद रहेंगी दुकानें

तेलंगाना के बेगम बाजार में तेजी से बढ़े कोरोना के मामले, 28 जून से पांच जुलाई तक बंद रहेंगी दुकानें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 26, 2020 02:15 pm IST,  Updated : Jun 26, 2020 02:15 pm IST

कोविड-19 के मामलों में हालिया वृद्धि और कुछ व्यापारियों में संक्रमण की पुष्टि होने के चलते यहां स्थित बेगम बाजार का थोक बाजार रविवार से आठ दिन के लिए बंद रहेगा।

Telangana- India TV Hindi
Telangana Image Source : AP

हैदराबाद। कोविड-19 के मामलों में हालिया वृद्धि और कुछ व्यापारियों में संक्रमण की पुष्टि होने के चलते यहां स्थित बेगम बाजार का थोक बाजार रविवार से आठ दिन के लिए बंद रहेगा। शहर के किराना व्यापारी संघ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शहरी निकाय क्षेत्र के गोशामहल डिवीजन में स्थित बाजार में कोरोना वायरस संक्रमण के 400 से अधिक मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को व्यापारी संघ की कार्यकारी समिति की आपातकालीन बैठक में यह निर्णय लिया गया। 

व्यापारी संघ के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण राठी ने बताया कि दुकानों को 28 जून से पांच जुलाई तक के लिए बंद करने का निर्णय एहतियात के तौर पर लिया गया है। राठी ने कहा, “हमारे कुछ व्यापारियों की जांच में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। 

व्यापारियों, उनके परिजन और ग्राहकों की सुरक्षा के लिए हमने यह फैसला किया है।” बेगम बाजार और कुछ थोक बाजार में दुकानें पहले से कम समय के लिए खोली जा रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत