1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देखें: टैटू के ‘सांप’ और ‘ड्रैगन’ ने पकड़वा दिया चोरों का पूरा गिरोह

देखें: टैटू के ‘सांप’ और ‘ड्रैगन’ ने पकड़वा दिया चोरों का पूरा गिरोह

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 03, 2016 04:32 pm IST,  Updated : Oct 03, 2016 04:32 pm IST

कहते हैं कि चोर कितना भी शातिर क्यों न हो, कोई न कोई सबूत छोड़ ही जाता है। ऐसा ही कुछ दिल्ली के एक बेहद ही शातिर गिरोह के साथ हुआ, जो पॉश इलाकों में चोरियां करता था।

Thief with tattoo
Thief with tattoo

पकड़े गए चोर के हाथों पर बने टैटू

हाथ पर बना टैटू सामने आने के बाद पुलिस ने जोरशोर से जांच शुरू कर दी और उसी टैटू के सहारे पूरे गिरोह तक जा पहुंची। इस गिरोह में 4 सदस्य थे और पिछले 5 महीनों से इन्होंने पुलिस की नाक में दम कर रखा था। पुलिस ने इनके पास से चोरी का काफी सामान भी बरामद किया है। साउथ दिल्ली के डीसीपी ईश्वर सिंह ने बताया, ‘चोरों के पास से एलसीडी, लैपटॉप, कैमरा और जूलरी समेत कई महंगे सामान बरामद हुए हैं।’

जो चोर सीसीटीवी फुटेज में नजर आया था उसके दोनों हाथों में टैटू बना हुआ था। उसने एक हाथ में सांप जबकि दूसरे हाथ में ड्रैगन का टैटू बनवा रखा था। इस गिरोह के दो सदस्य कीर्ति नगर में हुए लूट के मामले में भी वांछित थे। यह गिरोह 8-10 साल के बच्चों से फ्लैट्स की रेकी करवाता था और पता लगवाता था कि फ्लैट में कोई है या नहीं। एक बार सब कुछ साफ होने पर अगल-बगल के फ्लैट्स को बंद करके ये 10-15 मिनट में चोरी की वारदात को अंजाम देकर निकल जाते थे। फिलहाल दिल्ली पुलिस आरोपियों से गिरोह के दूसरे सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है।

देखें, वह सीसीटीवी फुटेज जिसने चोरों को पहुंचाया सलाखों के पीछे...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत