1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ऑटो से बचने के लिए पेड़ से टकराया वाहन, तीन की मौत

ऑटो से बचने के लिए पेड़ से टकराया वाहन, तीन की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 09, 2016 11:47 am IST,  Updated : Aug 09, 2016 11:47 am IST

मेडक जिले मे हुई दुर्घटना मे 3 की मौत और 12 की हालत गंभीर अस्पताल मे भरती।

ऑटो से बचने के लिए पेड़...- India TV Hindi
ऑटो से बचने के लिए पेड़ से टकराया वाहन

संगारेड्डी: मेडक जिले मे हुई दुर्घटना मे 3 की मौत और 12 की हालत गंभीर अस्पताल मे भरती। जोगीपट पुलिस चौकी के सर्किल इंस्पेक्टर वैंकटैया के अनुसार, यह दुर्घटना आज तड़के दानमपल्ली गांव के पास हुई। दुर्घटना का शिकार बने दो परिवार महाराष्ट्र से तिरूपति जा रहे थे। दुर्घटना उस समय हुई जब सामने से आ रहे ऑटो से टक्कर बचाने की कोशिश में वाहन पेड़ से जा टकराया। 

पीडि़त लोग पड़ोसी राज्य के नांदेड़ जिले में स्थित वाडी और शिखर गांवों के हैं। पुलिस ने कहा कि तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। 

मृतकों की पहचान फुलिया बाई, लक्ष्मी बाई और भीम राव के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घायलों को जोगीपट स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में चार लोगों को गंभीर हालत में हैदराबाद के गांधी अस्पताल स्थानांतरित किया गया। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत