1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. त्रिपुरा: सेंट्रल जेल से 3 कैदी फरार, राज्य के 74 पुलिस थानों में अलर्ट

त्रिपुरा: सेंट्रल जेल से 3 कैदी फरार, राज्य के 74 पुलिस थानों में अलर्ट

 Written By: IANS
 Published : Oct 22, 2016 10:58 am IST,  Updated : Oct 22, 2016 10:58 am IST

त्रिपुरा की सेंट्रल जेल में 2012 से सज़ा काट रहे 3 कैदी फरार हो गए हैं।

Three prisoners escape from tripura central jail- India TV Hindi
Three prisoners escape from tripura central jail

अगरतला: त्रिपुरा की सेंट्रल जेल में 2012 से सज़ा काट रहे 3 कैदी फरार हो गए हैं। सिपाहीजला जिले के पुलिस प्रमुख सुदिप्ता दास ने बताया, "तीनो कैदी मिलन देबबर्मा (28), स्वर्णा कुमार त्रिपुरा (22) और रबिंद्र त्रिपुरा (24) शुक्रवार रात बिशालगढ़ जेल से फरार हो गए। नियमित हाजिरी के दौरान वे लापता पाए गए।"

उन्होंने बताया कि व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है और राज्य के सभी 74 पुलिस थानों को अलर्ट कर दिया गया है।

दास ने बताया, "कैदियों के बांग्लादेश भागे की आशंका को देखते हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से सीमाओं पर नजर बनाए रखने को कहा गया है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत