1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू और कश्मीर: सेना ने मार गिराए तीन आंतकी, श्रीनगर में आज स्कूल और कॉलिज रहेंगे बंद

जम्मू और कश्मीर: सेना ने मार गिराए तीन आंतकी, श्रीनगर में आज स्कूल और कॉलिज रहेंगे बंद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 12, 2018 08:05 am IST,  Updated : Mar 12, 2018 08:11 am IST

इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है। Image Source : PTI

अनंतनाग: जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई एक मुठभेड़ में सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में सेना को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं उठाना पड़ा है। इस मुठभेड़ की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा है कि जिन तीन आतंकियों को मारा गिराया गया है उनमें से एक की पहचान श्रीनगर के फाजली के तौर पर हुई है तो दूसरा कोकरनाग का सैयद ओवैसी बताया जा रहा है। वहीं तीसरे की पहचान नहीं हो पाई है।

आतंकियों पास से एके-47, पिस्टल, हैंड ग्रेनेड और दूसरे कई तरह के हथियार प्राप्त हुए हैं। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को किसी भी प्रकार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। मारे गए आतंकियों में से एक आतंकी हालही में सौरा में पुलिस गार्ड पोस्ट पर हुए हमले में शामिल था जिसमें पुलिस के एक सिपाही की मौत हो गई थी।  मारे गए आतंकियों में से एक आतंकी के श्रीनगर का होने के कारण प्रशासन ने एहतियातन आज स्कूलों औप कॉलिजों को बंद रखने का आदेश दिया है। साथ ही पूराने श्रीनगर में हाई स्पीड इंटरनेट को भी बंद कर दिया गया।

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत