1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. MP: मृत मिला 'किंगफिशर', पिछले 10 महीनों में 23 बाघों की मौत

MP: मृत मिला 'किंगफिशर', पिछले 10 महीनों में 23 बाघों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 29, 2016 08:14 pm IST,  Updated : Oct 29, 2016 08:14 pm IST

मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व (KTR) में किंगफिशर नाम से मशहूर 6 वर्षीय बाघ की मौत हो गई। इस बाघ की मौत के साथ ही प्रदेश में पिछले 10 महीनों में विभिन्न कारणों से 23 बाघों की मौत हो चुकी है।

Representative Image | PTI- India TV Hindi
Representative Image | PTI

भोपाल: मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व (KTR) में किंगफिशर नाम से मशहूर 6 वर्षीय बाघ की मौत हो गई। इस बाघ की मौत के साथ ही प्रदेश में पिछले 10 महीनों में विभिन्न कारणों से 23 बाघों की मौत हो चुकी है। KTR के क्षेत्र निदेशक संजय शुक्ला ने बताया कि यहां के कोर एरिया के मुक्की रेंज में 6 वर्षीय बाघ किंगफिशर शुक्रवार को मृत अवस्था में मिला था। 

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बाघों के क्षेत्राधिकार को लेकर आपसी लड़ाई में इस बाघ की मौत हुई है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण NTCA की वेबसाइट के मुताबिक 22 अक्टूबर तक पिछले दस महीने में विभिन्न कारणों से प्रदेश में 22 बाघों की मौत हो चुकी है। इसमें पेंच टाइगर रिजर्व PTR के कोर एरिया में 28 मार्च को जहर से 3 बाघों की मौत तथा छिंदवाड़ा और KTR में एक-एक बाघ की बिजली के करंट से हुई मौत भी शामिल हैं। केटीआर में शुक्रवार को हुई बाघ की मौत फिलहाल NTCA की साइट में शामिल नहीं की गई है। 

पिछले एक सप्ताह में KTR में दो बाघों की मौत हो चुकी है। 22 अक्टूबर को यहां एक बाघ की मौत हुई थी उसके बाद शुक्रवार को एक बाघ की मौत हुई। बताया जा रहा है कि 22 अक्टूबर को जो बाघ मृत अवस्था में मिला था, उसकी हत्या करने वाले शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया लिया गया है। बीते 10 महीनों में प्रदेश में KTR में सबसे ज्यादा 9 बाघों की मौत हुई है, जबकि PTR में भी 8 बाघों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत