1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू कश्‍मीर: कुलगाम में आतंकियों ने फूंके दो वाहन, कल रात हुई वारदात

जम्‍मू कश्‍मीर: कुलगाम में आतंकियों ने फूंके दो वाहन, कल रात हुई वारदात

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 01, 2019 01:10 pm IST,  Updated : Nov 01, 2019 01:10 pm IST

आतंकियों ने कुलगाम में दो वाहनों में आग लगा दी। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना में किसी स्थानीय के हाथ होने की फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

Two vehicles were set ablaze by terrorists in Kulgam (Photo...- India TV Hindi
Two vehicles were set ablaze by terrorists in Kulgam (Photo ANI) Image Source : ANI

जम्‍मू कश्‍मीर में आ‍तंकियों की कायराना हरकत जारी हैं। पिछले महीने करीब 11 लोगों को मौत के घाट उतारने के बाद आतंकियों ने गुरुवार रात एक बार फिर दुस्‍साहसपूर्ण कार्रवाई की है। आतंकियों ने कुलगाम में दो वाहनों में आग लगा दी। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना में किसी स्‍थानीय के हाथ होने की फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। लेकिन रात में घटी इस घटना से स्‍थानीय लोगों में भय व्‍याप्‍त हो गया है। पिछले 15 दिनों में 4 ट्रक ड्राइवरों, एक सेब कारोबारी और 6 मजदूरों की हत्या की जा चुकी है। 

बता दें कि इसी हफ्ते कुलगाम में ही पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के रहने वाले 6 मजदूरों को आतंकियों ने उनके घर से निकाल कर गोली मार दी थी। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सेब के बागों में काम करने वाले नईमुद्दीन शेख, मुरसलीम शेख, रफीक शेख, कमरुद्दीन और रफीक उल शेख की मंगलवार रात आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इससे पहले सोमवार को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक ट्रक ड्रावइर की संदिग्ध आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में बिजबेहरा के कानिलवान इलाके में शाम को आतंकवादियों ने ट्रक ड्राइवर नारायण दत्त पर गोलियां चला दीं। नारायण दत्त की मौके पर मौत हो गयी। वो उधमपुर के कटरा का रहने वाला था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत