1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सीने में दर्द की शिकायत के चलते AIIMS में भर्ती हुईं उमा भारती

सीने में दर्द की शिकायत के चलते AIIMS में भर्ती हुईं उमा भारती

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 24, 2016 09:40 pm IST,  Updated : Jun 24, 2016 09:40 pm IST

नई दिल्ली: सीने में दर्द की शिकायत के बाद केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती को आज अखिल भारतीय आयुर्विग्यान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया। एम्स के एक वरिष्ठ डाक्टर ने कहा कि मंत्री

uma bharti- India TV Hindi
uma bharti

नई दिल्ली: सीने में दर्द की शिकायत के बाद केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती को आज अखिल भारतीय आयुर्विग्यान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया। एम्स के एक वरिष्ठ डाक्टर ने कहा कि मंत्री को आर्थोपेडिक विभाग के प्रमुख डाक्टर राजेश मल्होत्रा की निगरानी में नये निजी वार्ड में भर्ती कराया गया।

मंत्रालय के प्रवक्ता समीर सिन्हा ने कहा, सीने में दर्द की शिकायत के बाद उमा भारती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंत्री के एक करीबी सूत्र ने कहा कि जब वह 6, अकबर रोड स्थित अपने आधिकारिक आवास पर थीं तभी शाम करीब छह बजे उनके सीने में दर्द शुरू हुआ।

एम्स के एक वरिष्ठ डाक्टर ने कहा कि उन्हें आज शाम भर्ती किया गया। उनकी पीठ में जकड़न है और घुटने में भी दर्द है। पीठ में जकड़न के कारण हो सकता है कि उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ हो। विशेषज्ञों की एक टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत