बेंगलुरू: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता वीएस येदियुरप्पा फिर एक नए विवाद में घिर गए हैं। ताजा विवाद एक दलित के घर में खाना खाने से जुड़ा है।
आरोपों के मुताबिक येदियुरप्पा एक दलित के घर पहुंचे जहां उन्हें भोजन करना था, लेकिन उन्होंने दलित के घर का खाना न खाकर होटल से खाना मंगाया। वहीं इस मामले में एक शख्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी और येदियुरप्पा पर छुआछूत को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। पुलिस ने येदियुरप्पा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विपक्षी दलों ने भी येदियुरप्पा पर दलित के घर भोजन के नाम पर ढोंग करने का आरोप लगाया है। उधर, येदियुरप्पा ने इस मामले में सफाई दी है। येदियुरप्पा का कहना है कि मैं नाश्ते में इडली खाता हूं। उस घर में इडली नहीं बना था इसलिए बाहर से मंगाकर खाया।