1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उपहार अग्निकांड के 19 साल बाद भी इंसाफ का बाट जोह रहे पीड़ित परिवार

उपहार अग्निकांड के 19 साल बाद भी इंसाफ का बाट जोह रहे पीड़ित परिवार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 13, 2016 04:51 pm IST,  Updated : Jun 13, 2016 04:51 pm IST

दक्षिणी दिल्ली के उपहार सिनेमा अग्निकांड के प्रभावित परिवारों का कहना है कि इस घटना के 19 साल बाद भी वे इंसाफ की बाट जोह रहे हैं।

uphaar cinema- India TV Hindi
uphaar cinema

दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के उपहार सिनेमा अग्निकांड के प्रभावित परिवारों का कहना है कि इस घटना के 19 साल बाद भी वे इंसाफ की बाट जोह रहे हैं। इस घटना में 59 लोगों की मौत हो गई थी। दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में 13 जून, 1997 को उपहार सिनेमा में बोर्डर फिल्म के दौरान भयंकर आग लग गई थी। इस घटना में 59 लोग दम घुटने से 59 लोगों की मौत हो गई थी जबकि आग और भगदड़ से 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

एसोसिएशन ऑफ विक्टिम ऑफ उपहार ट्रेजेडी (एवीयूटी) के अध्यक्ष नीलम कृष्णमूर्ति ने कहा, हम 19 सालों से मामले के किसी प्रकार बंद होने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन इंसाफ अब भी दूर है। एक निचली अदालत ने वर्ष 2007 में उपहार के मालिकों- असंल बंधुओं को दो साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी, लेकिन एक साल बाद दिल्ली उच्च न्यायालय ने सजा घटाकर एक साल कर दी।

उच्चतम न्यायालय ने वर्ष 2005 में उनकी दोषसिद्धि पर मुहर लगाई, लेकिन उनकी उम्र और सलाखों के पीछे उनके द्वारा बिताए गए समय को ध्यान में रखते हुए उसने उन्हें वापस जेल में नहीं भेजने का फैसला किया और दोनों को कैद के स्थान पर 30-30 करोड़ रूपए देने को कहा। कृष्णमूर्ति ने कहा, हम उच्चतम न्यायालय द्वारा थियेटर के मालिकों सुशील और गोपाल अंसल को 60 करोड़ रुपए के जुर्माने के साथ बरी करने के फैसले से भौंचक्के रहे गए। अब हम अपनी समीक्षा याचिका पर सुनवाई का इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत