1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वेंकैया नायडू की फ्लाइट छूटी, एयर इंडिया को सुनाई खरी-खरी

वेंकैया नायडू की फ्लाइट छूटी, एयर इंडिया को सुनाई खरी-खरी

 Written By: IANS
 Published : Jun 28, 2016 07:08 pm IST,  Updated : Jun 28, 2016 07:36 pm IST

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने हैदराबाद जाने वाली उड़ान छूटने के बाद मंगलवार को एयर इंडिया को खरी-खरी सुनाई। उनका दावा है कि वह विमान रवानगी के निर्धारित समय से पहले ही एयरपोर्ट

venkaiah naidu- India TV Hindi
venkaiah naidu

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने हैदराबाद जाने वाली उड़ान छूटने के बाद मंगलवार को एयर इंडिया को खरी-खरी सुनाई। उनका दावा है कि वह विमान रवानगी के निर्धारित समय से पहले ही एयरपोर्ट पहुंच गए थे। वेंकैया ने कहा कि वह अपराह्न् 1.15 बजे रवाना होने वाले विमान में सवार होने के लिए अपराह्न् 12.30 बजे हवाईअड्डा पहुंच गए थे। उनका कहना है कि उन्हें बताया गया था कि पायलट के न पहुंचने की वजह से उड़ान में विलंब है।

आधा घंटा इंतजार करने के बाद वह घर लौट आए। वह जब दोबारा हवाईअड्डा पहुंचे तो विमान रवाना हो चुका था। वेंकैया ने ट्विटर पर लिखा, "मुझे हैदराबाद जाने के लिए एयर इंडिया के एआई544 से सफर करना था। मुझसे कहा गया कि यह समय पर रवाना होना है। मैं अपराह्न् 12.30 बजे हवाईअड्डे पहुंच गया था।"

उन्होंने लिखा, "13.15 पर बताया गया कि पायलट के न पहुंचने की वजह से विमान रवानगी में विलंब है। मैंने 13.45 तक इंतजार किया। विमान में लोगों का चढ़ना शुरू नहीं हुआ था। मैं घर लौट आया।" वेंकैया ने पारदर्शिता की कमी को लेकर एयर इंडिया की आलोचना की।

उन्होंने कहा, "एयर इंडिया को बताना चाहिए कि ऐसा कैसे हो रहा है। पारदर्शितामऔर जवाबदेही समय की मांग है। आशा करता हूं कि एयर इंडिया समझता है कि हम प्रतिस्पर्धा के युग में हैं। एक महत्वपूर्ण अपॉइन्टमेंट मिस कर दी।"

वहीं एयर इंडिया ने इस मामले पर बयान जारी कर कहा, 'फ्लाइट में देरी की वजह से हुई असुविधा के लिए हमें तहे दिल से खेद है। पायलट ट्रैफिक जाम में फंस गया था।' इस विमानन कंपनी ने साथ ही बताया कि उन्होंने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत