1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जिसे पार्टी छोड़कर जाना है वो जाए, मैं क्यों पार्टी छोड़कर जाऊं: अखिलेश

जिसे पार्टी छोड़कर जाना है वो जाए, मैं क्यों पार्टी छोड़कर जाऊं: अखिलेश

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 30, 2016 06:08 pm IST,  Updated : Dec 30, 2016 06:08 pm IST

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अंदर चल रहे घमासान के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का एक बड़ा बयान आया है। पार्टी में फूट के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि मैं क्यों पार्टी छोड़कर जाऊंगा, जिसे

Akhilesh Yadav- India TV Hindi
Akhilesh Yadav Image Source : PTI

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अंदर चल रहे घमासान के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का एक बड़ा बयान आया है। पार्टी में फूट के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि मैं क्यों पार्टी छोड़कर जाऊंगा, जिसे पार्टी छोड़कर जाना है वो जाए। अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ सीटों पर असहमतियां है जिस बातचीत के जरिए दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बातचीत में हल निकल आएगा।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

आपको बता दें कि पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह की तरफ से जारी लिस्ट में अपने समर्थकों का नाम कटने से नाराज अखिलेश ने अपनी तरफ से 235 उम्मीदवारों की एक नई लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में उन्होंने अपने समर्थकों के नाम को शामिल किया और शिवपाल समर्थक कुछ नामों को हटा दिया। इसके साथ ही यह खबर भी आ रही थी कि उन्होंने अपने समर्थकों से विधानसभा चुनाव निर्दलीय के तौर पर लड़ने के लिए तैयार रहने को भी कहा था।

इन्हें भी पढ़ें:-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत